बलिया में गांधी जयंती पर हुए कार्यक्रम:प्रभातफेरी, पदयात्रा, खेल, वाद-विवाद, वृक्षारोपण कर दिया एकता का संदेश
बलिया में शुक्रवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। शहर और ग्रामीण इलाकों में कई कार्यक्रम हुए। सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यालयों और स्कूलों में गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट में दोनों नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण किया। सुबह 6:30 बजे प्रभातफेरी, 8:30 बजे पांच किलोमीटर की पदयात्रा और 9 बजे झंडारोहण हुआ। विभिन्न स्कूलों में खेल, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं और गोष्ठियां भी हुईं। आपदा प्रबंधन कार्यालय में डीएम ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। 11 बजे माल्देपुर से चित्तु पांडेय चौराहा तक 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया। पदयात्रा के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। शहीद पार्क में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, रामधुन और सेनानी आश्रितों का सम्मान हुआ। जिला अस्पताल में मरीजों और वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल व दूध बांटा गया। गांधी आश्रम के सामने चरखा से सूत काता गया। डीएम ने स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)