जिला पंचायत अध्यक्ष की फॉच्यूर्नर पलटी, बंदूक से शीशा-तोड़ा, VIDEO:कन्नौज में सिपाही पति-पत्नी ने बाहर निकला; 5 घायलों को कराया भर्ती
कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। सुल्तानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष की फॉच्यूर्नर गाड़ी डिवाइडर तोड़कर पलट गई। हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह समेत 5 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। वहां से गुजर रहे सिपाही और उनकी पत्नी हादसा देखकर रुक गए। सिपाही ने अपनी बंदूक से कार का शीशा तोड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने भी उनकी मदद की। जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह समेत सभी 5 घायलों को एक-एक कर बाहर निकाला। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा तालग्राम इलाके में हुआ। देखें हादसे की दो फोटो…
अब जानिए पूरा मामला... सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह लखनऊ से नोएडा की ओर जा रही थीं। कार सुल्तानपुर के धनपतगंज के रहने वाले विकास यादव चला रहे थे। कार में जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह, लखीमपुर के आयुष वर्मा, गनर हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार और नोएडा निवासी गीतांजलि सिंह सवार थे। डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंची गाड़ी शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर-171 के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गई। बारिश और तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर विकास गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाए। फॉर्च्यूनर पहले बेकाबू होकर डिवाइडर की करीब 20 मीटर फेंसिंग तोड़ती हुई दूसरी लेन में जा पहुंची और कार पलट गई। हादसे में पांच लोगों को चोट आई। हाइवे से गुजर रहे सिपाही पति-पत्नी ने बचाई जान इसी दौरान आशा ज्योति केंद्र कन्नौज में तैनात महिला कांस्टेबल अर्चना सिंह और उनके सिपाही पति अमित तेवतिया सौरिख से कन्नौज की ओर जा रहे थे। पलटी हुई फॉर्च्यूनर देखकर वे तुरंत मौके पर पहुंचे। कार में लोग फंसे थे, तो उन्होंने देर न करते हुए मदद शुरू कर दी। शीशा तोड़कर गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला दोनों ने अपनी राइफल की मदद से कार का शीशा तोड़ा और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 172, थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंचे अफसर और कर्मचारी यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह और सेफ्टी वाहन के कर्मचारियों ने राहत कार्य में सहयोग किया। घायल उषा सिंह, आयुष वर्मा और अरविंद कुमार को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। अन्य घायलों को भी शुरुआती इलाज मिला। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच चल रही है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- बैंक मैनेजर ने चलती कार में गोली मारी, मौत:जौनपुर में दिल के पास तमंचा सटाकर फायर किया, बुलेट पीठ चीरते हुए सीट में घुसी जौनपुर में यूनियन बैंक के मैनेजर ने गुरुवार देर रात सुसाइड कर लिया। उन्होंने चलती कार में दिल के पास तमंचा सटाया और गोली मार ली। बुलेट पीठ को चीरते हुए सीट में जा धंसी। गोली लगने के बाद टाटा सिएरा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। राहगीर-आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार का शीशा तोड़कर मैनेजर को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस को कार से सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि वह तंग आ चुके हैं। इसलिए जिंदगी खत्म कर रहे हैं। खुदकुशी से परिवार का कोई लेना-देना नहीं है। पत्नी के लिए लिखा है कि “तुम अपना ख्याल रखना।” पढ़ें पूरी खबर॥
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)