जिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया:गिरधरपुर में किसानों से संवाद कर फसल उत्पादन का परीक्षण कराया

Oct 15, 2026 - 17:16
0
जिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया:गिरधरपुर में किसानों से संवाद कर फसल उत्पादन का परीक्षण कराया
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने तहसील सदर के गिरधरपुर गांव में खरीफ वर्ष 2026-27 के धान की फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने खेत पर पहुंचकर फसल उत्पादन का परीक्षण कराया। इस दौरान जिलाधिकारी की मौजूदगी में किसान शीला देवी की जमीन (गाटा संख्या 58) पर 10x10x10 त्रिकोण मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई की गई। परीक्षण में 10.805 किलोग्राम उपज मिली। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने किसानों से बात की। उन्होंने बताया कि फसल उत्पादन के सही आकलन के लिए क्रॉप कटिंग बहुत जरूरी है। इससे किसानों को सरकारी योजनाओं और बीमा का सही लाभ मिल पाता है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, अपर सांख्यिकी अधिकारी अलका चौहान, लेखपाल जितेंद्र भाटी, राजस्व निरीक्षक नरेश शर्मा, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि धीरज कुमार, रामोतार और किसान शीला देवी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User