आगरा विश्वविद्यालय से नहीं मिलेगी व्यक्तिगत मार्कशीट:परीक्षा नियंत्रक से लेनी होगी अनुमति, विवाद के बाद हेल्प डेस्क प्रभारी बदले
आगरा विश्वविद्यालय में अब छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत मार्कशीट नहीं मिल सकेंगी। डिग्रियां और अंकतालिकाएं डिस्पैच के माध्यम से ही दी जाएगी। विवि हेल्प डेस्क पर बढ़ती छात्रों की संख्या को देखते हुए डेस्क की विडों को बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके अलावा डेस्क कर्मचारियों के डिग्री देते समय वीडियों बनाने पर रोक लगाई हैं। अब विशाल दीप की जगह हेल्प डेस्क का प्रभारी अनिल श्रीवास्तव का नियुक्त किया गया है। ये फैसला हेल्प डेस्क पर मार्कशीट को लेकर हुए विवाद के बाद लिया गया है। परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश ने बताया कि अगर किसी छात्रों को विश्वविद्यालय से मार्कशीट चाहिए तो उसके लिए कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक की अनुमति लेनी होगी। बता दें कि मंगलवार विश्वविद्यालय में मार्कशीट को लेकर हेल्प डेस्क कर्मी विशाल दीप और पूर्व छात्रनेता र्निवेस में विवाद हो गया था। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया। शोर-शराबा सुनकर कुलपति कार्यालय के बाहर छात्रों और कर्मचारियों की भीड़ लग गई। सूचना पर विश्वविद्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। छात्र नेताओं ने हेल्प डेस्क कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विवाद के दौरान कर्मचारी विशाल दीप ने फोन कर बाहर से बाउंसर बुला लिए थे। इससे विश्वविद्यालय का माहौल और ज्यादा बिगड़ गया। छात्र नेताओं का आरोप है कि विशाल दीप ने छात्र नेता र्निवेश शर्मा के साथ मारपीट कराने के लिए बाहर के लोगों को बुलाया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)