रगौली में मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान:बांदा में देवी दर्शन के बाद घर लौटा था, पुलिस जांच में जुटी

Oct 19, 2026 - 16:08
0
रगौली में मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान:बांदा में देवी दर्शन के बाद घर लौटा था, पुलिस जांच में जुटी
बांदा के मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव का है जहां का रहने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है। रगौली गांव निवासी रामनरेश वर्मा पुत्र बाबूलाल 40 वर्ष बाहर रहकर मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है रविवार की रात्रि देवी दर्शन के बाद वह रात में घर पहुंचा था। इसी दौरान उसने बंद कमरे मे लकड़ी की धन्नी में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कार लिया जैसे ही आज सोमवार की सुबह परिजनों ने देखा तो कोहराम मचा गया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User