रामजानकी मंदिर में सुंदरकांड पाठ आयोजित:भक्ति भजनों से गूंजा पूरा परिसर, श्रद्धालुओं को मिला प्रसाद एवं भंडारा

Oct 19, 2026 - 19:38
0
रामजानकी मंदिर में सुंदरकांड पाठ आयोजित:भक्ति भजनों से गूंजा पूरा परिसर, श्रद्धालुओं को मिला प्रसाद एवं भंडारा
मऊ के करहां में शारदीय नवरात्र के अवसर पर कमालपुर पहाड़पुर गांव स्थित रामजानकी मंदिर में रविवार की रात संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय मानस प्रचारक शिवानी दुबे की भजन प्रस्तुति सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। रात 8:30 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक चला। मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय माता दी के उद्घोष से गूंजता रहा। शिवानी दुबे ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। झाल वादन के साथ उनकी भजन प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर को रंगीन झालरों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था की गई। आयोजन में कैलाश चौहान, राजनाथ चौहान, कमलेश चौहान, पतिराज चौहान, दुर्ग विजय राजभर, हरिश्चंद्र राजभर, जनार्दन राजभर, शिववचन राजभर, रामनवल चौहान सहित करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User