जलभराव से मुक्ति के लिए सफाई अभियान:नालों पर पटिया और जाल डालने से सफाई में बाधा, पालिका ने चलाया अभियान
बुलंदशहर के गुलावठी में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद ने सोमवार सुबह विशेष नाला सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत उन संवेदनशील इलाकों में नालों की सफाई की गई, जहां लोगों ने नालों के ऊपर पक्की पटिया या लोहे के जाल डालकर उन्हें ढक दिया था। इससे नालों की नियमित सफाई में बाधा आ रही थी। हल्की बारिश होते ही नालों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता था, जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। नगर पालिका के स्वच्छता प्रभारी ओमवीर सिंह के नेतृत्व में सहायक प्रभारी अनिल कुमार और टीम ने सफाई अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य नालों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना और जलभराव की समस्या से लोगों को राहत दिलाना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)