जमानियां कोतवाली से शातिर चोर हथकड़ी सरकाकर फरार:गाजीपुर पुलिस को दिया चकमा, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी

Sep 29, 2026 - 18:13
0
जमानियां कोतवाली से शातिर चोर हथकड़ी सरकाकर फरार:गाजीपुर पुलिस को दिया चकमा, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
गाजीपुर जिले के जमानियां कोतवाली से मंगलवार को चोरी के मामले में गिरफ्तार एक शातिर आरोपित हथकड़ी सरकाकर पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गया। आरोपित के फरार होने की जानकारी मिलते ही कोतवाली में हड़कंप मच गया। अभईपुर नहर तिराहा से हुआ था गिरफ्तार पुलिस ने उसकी तलाश में कई टीमें गठित कर जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया, लेकिन नौ घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका।पुलिस के मुताबिक फरार आरोपित सुख्खू बिंद (28) निवासी धमीना थाना कंदवा जनपद चंदौली को सोमवार को चोरी के मामले में अभईपुर नहर तिराहा से गिरफ्तार किया गया था। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी चिन्हित मंगलवार को वह जमानियां कोतवाली परिसर में पुलिस की निगरानी में था। इसी दौरान मौका पाकर उसने हाथ से हथकड़ी सरका ली और पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने उच्चाधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। आरोपित की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों के साथ ही प्रमुख मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग कर रही हैं। वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। पुलिस के अनुसार सुख्खू बिंद शातिर किस्म का चोर है। फरवरी 2026 में उसे अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस मामले में पुलिस उसका चालान कर चुकी है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User