जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम से अभद्रता:प्रतापगढ़ में लेखपाल से मारपीट, 21 नामजद के खिलाफ मुकदमा; 2 गिरफ्तार

Oct 02, 2026 - 19:08
0
जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम से अभद्रता:प्रतापगढ़ में लेखपाल से मारपीट, 21 नामजद के खिलाफ मुकदमा; 2 गिरफ्तार
प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के रखहा गांव में जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के साथ अभद्रता और लेखपाल से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैमाइश का विरोध करते हुए लोगों ने राजस्व टीम से गाली-गलौज की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। लेखपाल के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मामले में लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने 21 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शाम करीब 4:30 बजे गिरफ्तारी की जानकारी दी। पैमाइश के दौरान हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को राजस्व ग्राम रखहा की गाटा संख्या 690 की पैमाइश के लिए राजस्व निरीक्षक ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, लेखपाल दिलीप प्रजापति और लेखपाल सुनील कुमार गौतम मौके पर पहुंचे थे। टीम मालती देवी के प्रार्थना पत्र के संबंध में जमीन की पैमाइश कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए और पैमाइश का विरोध करने लगे। आरोपितों ने राजस्व टीम के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर लेखपाल के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। तहरीर में लेखपाल को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने की बात भी कही गई है। विवाद और हंगामे के कारण राजस्व टीम पैमाइश पूरी नहीं कर सकी। 21 लोगों पर मुकदमा पुलिस ने पारसनाथ सिंह, अशोक कुमार सिंह, सूर्यपाल सिंह समेत 21 नामजद आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कंधई थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि मामले में बबलू सिंह (19) और सतीश पाल (24) को गिरफ्तार किया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User