गोरखपुर के स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई:बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
गोला, गोरखपुर. एलपीएम पब्लिक स्कूल गोला बाजार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प लिया। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविताओं और लघु नाटिका के माध्यम से दोनों महापुरुषों के जीवन और आदर्शों को प्रस्तुत किया। गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा शास्त्रीजी के 'जय जवान, जय किसान' के संदेश पर आधारित प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय के संरक्षक गिरधारी लाल स्वर्णकार ने कहा कि गांधीजी और शास्त्रीजी का जीवन त्याग, सादगी, सत्य और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। प्रबंधक भागीरथी स्वर्णकार ने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। वहीं प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के संस्कार देना भी है। प्रधानाचार्या एकता वर्मा और रेवरेंड डीके सिंह ने भी विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय समन्वयक मनीष कृष्णा यादव, सह समन्वयक अनूप सिंह सहित शिक्षक मनोज पाण्डेय, शैलेश त्रिपाठी, दुर्गेश धर दुबे, रमेश कुमार यादव, अजय कुमार जायसवाल और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)