राजपाल यादव को SC से राहत:चेक बाउंस का मामला मध्यस्थता से सुलझाने का आदेश दिया, पासपोर्ट भी रिलीज होगा
चेक बाउंस मामले में बॉलवुड एक्टर राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है। दोनों पक्षों को मध्यस्थता के जरिए समाधान करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही ट्रायल कोर्ट में जमा राजपाल का पासपोर्ट रिलीज करने को भी कहा है। चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची की बेंच ने ये आदेश तब दिया जब राजपाल के वकील ने बताया कि राजपाल ने सुप्रीम कोर्ट के पिछले आदेश का पालन किया है। उन्होंने कोर्ट की रजिस्ट्री में 2 करोड़ रुपए जमा करवाए हैं। इनमे से 1.15 करोड़ डिमांड ड्राफ्ट और 85 लाख रुपए RTGS के ज़रिए जमा करवाए गए हैं। ये खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)