जनेश्वर मिश्र पार्क में गरबा गाला 4.0 की धूम:युवाओं ने फ्यूजन म्यूजिक पर किया डांस, 25 से ज्यादा डीजे परफॉर्मेंस

Oct 18, 2026 - 22:16
0
जनेश्वर मिश्र पार्क में गरबा गाला 4.0 की धूम:युवाओं ने फ्यूजन म्यूजिक पर किया डांस, 25 से ज्यादा डीजे परफॉर्मेंस
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में रविवार रात गरबा गाला 4.0 में तीसरे दिन युवाओं ने लाइव ढोल और फ्यूजन म्यूजिक पर जमकर डांस किया। शाम होते ही पार्क में डांडिया प्रेमियों की भीड़ जुटने लगी। नवरात्रि की शाम में लोगों ने रंग-बिरंगे कपड़ो में हाथों में डांडिया लेकर डांस किया। 21वीं सेंचुरी प्रोडक्शंस की ओर से आयोजित यह प्रीमियम डांडिया नाइट 19 अक्टूबर तक चलेगी। रोज शाम 5 से रात 10 बजे तक गरबा, डांडिया, लाइव म्यूजिक और फ्यूजन बीट्स हजारों लोग शामिल हो रहे हैं। नवरात्रि में डांडिया को लेकर युवाओं में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। देखिए 2 तस्वीरें… ‘चोगाड़ा’ और ‘नागिन’ गाने पर झूमे पारंपरिक गरबा धुनों के साथ पॉपुलर गानों का फ्यूजन लोगों को खासा पसंद आ रहा है। ढोलिडा ढोल रे वगाड, कमरिया, चोगाड़ा, नागिन-नागिन और आजा तुझको पुकारे मेरा प्यार जैसे गानों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। लाइव ढोल के साथ 25 से ज्यादा डीजे परफॉर्मेंस भी कार्यक्रम का आकर्षण हैं। लाइट शो के साथ गरबा प्रतियोगिताएं गरबा गाला में एलईडी और लाइट शो के साथ अलग-अलग गरबा प्रतियोगिताएं भी हो रही हैं। सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की मौजूदगी ने आयोजन का क्रेज और बढ़ाया। परिसर में फूड और शॉपिंग स्टॉल भी लगाए गए हैं। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पास की शुरुआती कीमत 199 रुपए है। टिकट ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं। डांडिया की धुन पर दोस्तों के साथ खूब किया एंजॉय डांडिया में पहुंचे संजय ने कहा कि नवरात्रि में इस तरह के आयोजन का अलग ही उत्साह रहता है। दोस्तों के साथ डांडिया करने और लाइव म्यूजिक पर डांस करने में खूब मजा आया। सजावट, म्यूजिक और माहौल ने शाम को यादगार बना दिया। गरबा के साथ सेल्फी और मस्ती का भी क्रेज वहीं मौसम ने कहा कि गरबा गाला में नवरात्रि का पूरा रंग देखने को मिल रहा है। पारंपरिक ड्रेस में डांडिया करना और दोस्तों के साथ समय बिताना काफी अच्छा लगा। लाइटिंग और म्यूजिक ने माहौल को और शानदार बना दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User