फर्रुखाबाद के गैस प्लांट में मॉक ड्रिल:परखी गईं आपातकालीन तैयारियां, SDM समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
फर्रुखाबाद में औद्योगिक आपातकालीन परिस्थितियों और बड़े हादसों से निपटने के लिए मंगलवार को एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ (NDRF) गाजियाबाद और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, फर्रुखाबाद के संयुक्त तत्वावधान में यह अभ्यास इण्डेन बॉटलिंग प्लांट, गैसिंगपुर में किया गया। इस मॉक ड्रिल में गैस रिसाव के कारण गैस प्लांट में आग लगने की आपात स्थिति से निपटने का जीवंत प्रदर्शन किया गया। अभ्यास के दौरान मुख्य रूप से यह परखा गया कि आपदा की सूचना मिलने पर संबंधित विभागों द्वारा कितनी त्वरित कार्रवाई की जाती है। इस दौरान मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों, अग्निशमन व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, यातायात प्रबंधन और विभिन्न एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय (Coordination) का बारीकी से अभ्यास किया गया। इस महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक दुर्घटनाओं के दौरान जन-धन की हानि को कम से कम करना और आपात स्थिति में तुरंत बचाव कार्य शुरू करने की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाना था। इस अभ्यास में एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट डॉ. कुबेर शर्मा, उप जिलाधिकारी (सदर), सहायक परिवहन अधिकारी (ARTO), सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO), मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) और गैस प्लांट के अन्य संबंधित हितधारक व कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)