जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित:रामपुर तहसील ने प्रथम स्थान, सहारनपुर सदर दूसरे स्थान प्राप्त किया
सहारनपुर में बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। प्रतियोगिता में रामपुर तहसील ने 330 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सहारनपुर सदर 287 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय हर्ष देव स्वामी मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। आयु वर्ग के परिणामों में अंडर-14 बालिका वर्ग में रामपुर मनिहारान और बालक वर्ग में नकुड़ प्रथम रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में सहारनपुर और बालक वर्ग में रामपुर तहसील ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में सहारनपुर सदर की टीम प्रथम रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)