सहारनपुर में फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित:ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल ने रेनबो स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया
सहारनपुर के ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल में सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में 13 टीमों ने हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में रेनबो स्कूल ने ज्ञान कलश स्कूल को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल ने महर्षि दयानंद स्कूल को 6-0 से पराजित किया। पहले सेमीफाइनल में ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल ने रेनबो स्कूल को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कार्यक्रम में स्कूल निदेशक सुभूही इफ्तिखार, संयुक्त निदेशक सैयद अमीर हमज़ा, प्रधानाचार्य अब्दुल बासित, सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद तैय्यब, सचिव समीर खान, कोषाध्यक्ष जाकिर अंसारी, उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार, अब्दुल बशर, आदिल और मुर्सलीन सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)