जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं:फरियादियों की समस्याएं सुन डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Oct 08, 2026 - 14:39
0
जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं:फरियादियों की समस्याएं सुन डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
हरदोई में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई की। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, उप जिलाधिकारी न्यायिक आशुतोष सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User