कृष्णा पार्क में दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा:श्याम नगर में मां दुर्गा की चतुर्थ प्रतिमा स्थापित, डांडिया महोत्सव में झूमे बच्चे और महिलाएं

Oct 17, 2026 - 10:43
0
कृष्णा पार्क में दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा:श्याम नगर में मां दुर्गा की चतुर्थ प्रतिमा स्थापित, डांडिया महोत्सव में झूमे बच्चे और महिलाएं
कानपुर के श्याम नगर स्थित कृष्णा पार्क में साउथ कानपुर यूनिक कल्चरल सोसाइटी की ओर से मां दुर्गा की चतुर्थ भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। पंडित ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष संजय सरकार, मंत्री रवि शील, तपन डे, डीके दत्ता, नितिन, अमिताभ और रोहित चटर्जी सहित अन्य सदस्यों ने पूजन किया। रात 8 बजे से डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ। इसमें बच्चों से लेकर महिलाओं तक ने उत्साह से भाग लिया। सोमा डे, नीलिमा दत्ता, प्रतिमा डे और प्रतिभा बाजपेई सहित महिला सदस्यों ने डांडिया किया। घाघरा-चोली और गुजराती-राजस्थानी परिधानों में सजे बच्चे व महिलाएं रंग-बिरंगी डांडिया लेकर समूह नृत्य करते रहे। पूरे आयोजन में ऐसा माहौल बना, मानो कृष्णा पार्क में गुजरात की सांस्कृतिक छटा बिखर गई हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User