जर्जर सड़क-नाली का वीडियो शेयर करने पर विवाद:रायबरेली में युवक को पूछताछ के लिए बुलाने पर भड़के ग्रामीण

Oct 12, 2026 - 10:54
0
जर्जर सड़क-नाली का वीडियो शेयर करने पर विवाद:रायबरेली में युवक को पूछताछ के लिए बुलाने पर भड़के ग्रामीण
रायबरेली के कठवारा गांव में सोशल मीडिया पर एक टिप्पणी को लेकर विवाद गहराया। खराब सड़क-नाली की समस्या उजागर करने वाले युवक के खिलाफ प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस में शिकायत की। इससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। कठवारा के विपिन ने जर्जर सड़कों और नालियों की बदहाली का वीडियो साझा किया था। युवक का आरोप है कि विकास कार्यों की पोल खोलने से नाराज ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की। प्रधान प्रतिनिधि की शिकायत पर विपिन को पूछताछ के लिए बुलाने पर ग्रामीण भड़क गए। कई ग्रामीण युवक के समर्थन में गुलुपुर चौकी पहुंचे और पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विवाद बढ़ने पर हरचंदपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बात कर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस अब प्रधान प्रतिनिधि की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है। प्रधान प्रतिनिधि की शिकायत पर विपिन को पूछताछ के लिए बुलाने पर ग्रामीण भड़क गए। कई ग्रामीण युवक के समर्थन में गुलुपुर चौकी पहुंचे और पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विवाद बढ़ने पर हरचंदपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बात कर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस अब प्रधान प्रतिनिधि की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User