शहर में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना आज:तप और साधना की देवी हैं मां, भक्त करेंगे सुख-समृद्धि की कामना
औरैया में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। शहर के कई देवी मंदिरों में भक्त सुख-समृद्धि और मनोकामनाएं पूरी होने की कामना करेंगे। मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी तप, त्याग, संयम और साधना की प्रतीक मानी जाती हैं। शहर के मंगला काली मंदिर, फूलमती मंदिर और आवास विकास स्थित काली माता मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिली। मां ब्रह्मचारिणी के नाम का अर्थ तपस्या का आचरण करने वाली देवी से है। यह भी माना जाता है कि मां का यह स्वरूप ब्रह्मा जी की शक्ति से प्रकट हुआ है। मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की देवी कहा जाता है। उनके एक हाथ में कमंडल और दूसरे हाथ में रुद्राक्ष की माला रहती है। नवरात्र के दूसरे दिन इनकी पूजा से भक्तों को धैर्य और मुश्किलों से लड़ने की शक्ति मिलती है। सच्चे मन से पूजा करने वालों को मां का आशीर्वाद मिलता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)