सिद्धार्थनगर में किसान जागरूकता कार्यक्रम:नैनो यूरिया डीएपी के बताए फायदे, फसलों में भूमिका की दी जानकारी

Oct 07, 2026 - 17:00
0
सिद्धार्थनगर में किसान जागरूकता कार्यक्रम:नैनो यूरिया डीएपी के बताए फायदे, फसलों में भूमिका की दी जानकारी
सिद्धार्थनगर के ग्राम बभनी में इफको की ओर से रिफार्म उत्सव-2026 एवं पीएम प्रणाम योजना के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 100 से अधिक किसानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में किसानों को संतुलित और मृदा आधारित उर्वरक प्रयोग के साथ नैनो उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। इफको अधिकारियों ने नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और नैनो जिंक के उपयोग, लाभ और फसलों में उनकी भूमिका की जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम में इफको क्षेत्र अधिकारी शिशु पाल, शुक्ला इंटरप्राइजेज बभनी केंद्र प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल, इफको एमसी विक्रय एवं विपणन अधिकारी योगेन्द्र कुमार, इफको एसएफए गिरिजेश मौर्य और एमडीए बस्ती संजय कुमार मौर्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User