जूनियर शिक्षक भर्ती मांग को लेकर छात्रों सोशल मीडिया कैंपेन:कक्षा 6-8 भर्ती का लंबे समय से इंतजार,विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग
कक्षा 6 से 8 तक जूनियर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच का साेशल मीडिया आंदोलन बुधवार को किया जा रहा है। मंच ने 7 से 9 अक्टूबर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम घोषित किया है, जिसकी शुरुआत आज ट्विटर/X अभियान से हो चुकी है। ट्विटर/X अभियान सुबह 11:00 बजे से ट्विटर/X पर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रतियोगी अभ्यर्थी एवं छात्र शामिल होकर अपनी मांग को सरकार एवं संबंधित विभाग तक पहुंचा रहे हैं। हुंकार मंच का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक अपनी मांग पहुंचाई जा रही है। ताकि मामले पर जल्द फैसला हो सके। 8 अक्टूबर को मोमबत्ती मार्च कल शाम 6:00 बजे ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज से गोविंदपुर तक मोमबत्ती मार्च निकाला जाएगा। इसके माध्यम से जूनियर शिक्षक भर्ती की मांग को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रमुखता से उठाया जाएगा। 9 अक्टूबर को शिक्षा निदेशालय घेराव आगामी शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज का घेराव/धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जूनियर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र जारी किए जाने की मांग रखेंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि बेसिक, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक जूनियर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से प्रतीक्षित है। इसलिए सरकार से मांग है कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक कार्रवाई पूरी कर जूनियर शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द से जल्द जारी करने के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए जाएं। पूर्व में यूपी के मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से दिए गए ज्ञापन को शासन स्तर पर गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाने की मांग लगातार उठाई जाएगी। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने सभी छात्र-छात्राओं एवं अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित कार्यक्रमों में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से सहभागिता करें और अपनी मांग को मजबूती से शासन एवं संबंधित विभाग के समक्ष रखें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)