नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का पांचवां दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को:भावी CJI के हाथों 21 मेधावियों को मिलेंगे मेडल, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद
लखनऊ के डॉ.राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (RMLNLU) का पांचवां दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह के चीफ गेस्ट होंगे। सुप्रीम कोर्ट के भावी चीफ जस्टिस और विश्वविद्यालय के विजिटर न्यायमूर्ति विक्रम नाथ समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी समारोह में मौजूद रहेंगे। समारोह सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित अंबेडकर ऑडिटोरियम में होगा। इसमें 260 स्टूडेंट्स और रिसर्चर को उपाधियां दी जाएंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया जाएगा। 21 मेडल दिए जाएंगे समारोह में कुल 21 मेडल दिए जाएंगे। इनमें 11 गोल्ड, 5 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इसके अलावा बीए एलएलबी (ऑनर्स) के स्टूडेंट्स को 6 स्पॉन्सर्ड गोल्ड मेडल भी दिए जाएंगे। इनमें उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, लॉ ऑफ टैक्सेशन, क्रिमिनल लॉ, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, मूट और कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ जैसी श्रेणियां शामिल हैं। 260 स्टूडेंट्स और रिसर्चर को मिलेगी डिग्री बीए एलएलबी (ऑनर्स) बैच 2021-26 के 173 और एलएलएम बैच 2025-26 के 47 स्टूडेंट्स को उपाधि दी जाएगी। साइबर लॉ में पीजी डिप्लोमा के 16, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स के 8, मीडिया लॉ, एंटरटेनमेंट एंड एथिक्स के 2 स्टूडेंट्स और 14 पीएचडी रिसर्चर को भी उपाधि मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)