जवाहर नवोदय विद्यालय से लापता छात्र 56 घंटे बाद मिला:चोरी के आरोप से नाराज होकर पिता से शिकायत से डरकर भागा था

Sep 24, 2026 - 19:03
0
जवाहर नवोदय विद्यालय से लापता छात्र 56 घंटे बाद मिला:चोरी के आरोप से नाराज होकर पिता से शिकायत से डरकर भागा था
इटावा में जवाहर नवोदय विद्यालय साम्हो से बीते मंगलवार सुबह साढ़े 4 बजे लापता हुआ कक्षा 8 का छात्र आर्यन राठौड़ करीब 56 घंटे बाद गुरुवार दोपहर 1 बजे इटावा रेलवे स्टेशन पर मिल गया। परिवार के लोग उसकी तलाश में स्टेशन के आरपीएफ थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे देख रहे थे। इसी दौरान कानपुर से आई ट्रेन से आर्यन को उतरते देखकर परिवार ने उसे अपने साथ ले आए। आर्यन के पिता सुनील कुमार ने गुरुवार को इटावा रेलवे स्टेशन पर मीडिया को बताया कि सोमवार रात करीब 9:30 बजे विद्यालय से उन्हें फोन आया था और स्कूल बुलाया गया था। मंगलवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर स्कूल वालों ने बताया कि उनके बेटे पर किसी बच्चे का सामान चोरी करने का आरोप लगाया गया था। सुबह बैग लेकर निकला आर्यन सुनील कुमार के अनुसार, विद्यालय में चोरी की बात बताए जाने के बाद उनका बेटा मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे बैग लेकर निकलता हुआ सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया। स्कूल की ओर से बताया गया कि वह दीवार के रास्ते से विद्यालय से बाहर चला गया। इसके बाद परिवार उसकी तलाश में जुट गया था। सीसीटीवी से मिली बेटे की जानकारी पिता ने बताया कि आर्यन की तलाश में गुरुवार को परिवार इटावा रेलवे स्टेशन के आरपीएफ थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखने पहुंचा था। इसी दौरान कानपुर से आई ट्रेन से आर्यन को उतरते हुए उन्होंने देखा। बेटे के स्टेशन पर मिलने के बाद परिवार ने उसे अपने साथ ले लिया। बुआ के घर जाने निकला आर्यन ने बताया कि वह डर की वजह से पेड़ पर चढ़कर विद्यालय की दीवार कूदकर अपनी बुआ के घर जाने के लिए निकला था। उसके मुताबिक, स्कूल में दो लड़कों ने उस पर चोरी का आरोप लगाया था और उसके साथ मारपीट भी की गई थी। इसी डर की वजह से वह विद्यालय से निकलकर अपनी बुआ के घर जाने के लिए चला गया। ट्रेन बदलकर इटावा पहुंचा आर्यन के अनुसार, वह ट्रेन से कानपुर पहुंच गया। इसके बाद इटावा आने के लिए दूसरी ट्रेन में बैठा, लेकिन वह फतेहगढ़ पहुंच गई। फिर उसने कानपुर जाने वाली ट्रेन पकड़ी और वहां से इटावा आने वाली ट्रेन में बैठकर गुरुवार को इटावा रेलवे स्टेशन पहुंचा। छात्र के मिलने के बाद पुलिस ने उसे 24 घंटे की काउंसलिंग के लिए बाल कल्याण समिति भेजा है। विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताता छात्रों के बीच हुई मारपीट और आर्यन के विद्यालय से निकलने की परिस्थितियों को लेकर पहले से जांच चल रही है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User