यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:चलती बस में 9 जिंदा जले, अखिलेश को 2 क्रेन से माला पहनाई, कारोबारी का हत्यारा बेटा बोला- उनके अफेयर से परेशान था
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर नोएडा में चलती बस में लगी आग को लेकर है। इस घटना में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, दूसरी बड़ी खबर अखिलेश की पीडीए रथ यात्रा से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1. नोएडा में चलती स्लीपर बस में आग, 9 जिंदा जले, बस MP के ट्रैवल्स की; इस पर 19 चालान नोएडा में बुधवार रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती AC बस में आग लगने से 9 यात्री जिंदा जल गए। इनमें 8 पुरुष और एक महिला है। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। 20 को रेस्क्यू किया गया, जबकि कुछ लोग खिड़कियां तोड़कर निकले। अंदर फंसे लोगों के शव तक की पहचान नहीं हो पाई। हादसे का शिकार हुई बस दिल्ली से रात 9:30 बजे महोबा के लिए निकली थी। पूरी खबर पढ़ें… 2. अखिलेश 'रथ' पर सवार, रैली में बुलडोजर पहुंचे, रायबरेली में हनुमान मंदिर में दर्शन करके गदा लहराई सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को चुनावी आगाज करते हुए PDA रथयात्रा की शुरुआत की। वह लखनऊ के निगोहा तक कार से गए। वहां से रथ पर सवार होकर 50 किमी दूर रायबरेली के GIC मैदान में जनसभा की। सपा प्रमुख की रैली में उनके स्वागत के लिए पहली बार 2 क्रेन मंगाई गईं। इससे अखिलेश यादव को 21 किलो की माला पहनाई गई। पूरी खबर पढ़ें… 3. कानपुर में करोड़पति कारोबारी की हत्या बेटे ने कराई थी, बहू बेगुनाह निकली, बेटा बोला-पिता के महिलाओं से अफेयर थे कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या बेटे सुब्रत ने ही करवाई थी। बहू शालू बेगुनाह निकली। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया- सुब्रत ही हत्या का मास्टरमाइंड है। बहू की रिहाई के लिए पुलिस कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। पूछताछ में सुब्रत ने बताया- पिता के कई महिलाओं से संबंध थे। पूरी खबर पढ़ें… 4. होर्मुज के हमले में देवरिया के सूरज की मौत, दिन में चाचा को दिखाया था जहाज, रात में आई मौत की खबर देवरिया के 23 साल के सूरज यादव की होर्मुज पर हुए हमले में मौत हो गई। वह ओमान के तट के पास मालवाहक जहाज पर सवार थे। सूरज चार भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मर्चेंट नेवी में नौकरी कर रहे थे। सूरज ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे चाचा से फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने चाचा को जहाज भी दिखाया था। पूरी खबर पढ़ें… 5. लखनऊ-महराजगंज समेत यूपी के 10 शहरों में बारिश, गोंडा में कक्षा 8 तक स्कूल बंद यूपी में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। गुरुवार सुबह लखनऊ, गोंडा, जौनपुर समेत 10 शहरों में बारिश हुई। गोंडा में 2 घंटे में 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके चलते डीएम ने 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। लखनऊ में बारिश के बाद ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग आज गुरुवार को 58 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… अब 8 अहम खबरें… 6. लखनऊ में 2 आवासीय और 5 अपॉर्टमेंट प्रोजेक्ट लॉन्च, योगी ने भूमिपूजन किया लखनऊ में योगी ने गुरुवार को 2 आवासीय और 5 अपार्टमेंट प्रोजेक्ट की सौगात दी है। इन योजनाओं की नींव खुद सीएम ने रखी। आवासीय (प्लॉट) योजना में वरुण विहार और नैमिष नगर योजना शामिल हैं। ये दोनों 10,680 एकड़ में विकसित की जा रही हैं। सीएम योगी के भूमिपूजन करने के साथ इन दोनों योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 7. झांसी में अघोरी के भेष में बाबा ने कारोबारी से की ठगी, भभूत लगाने के बाद सोना- नगदी लेकर फरार झांसी में अघोरी के भेष में आए एक शख्स ने सर्राफा कारोबारी से करीब 1.67 लाख रुपए की ठगी कर ली। कारोबारी दुकान में अकेला बैठा था। तभी गले में माला, माथे पर काला टीका और शरीर पर राख लगाए शख्स वहां पहुंचा। शख्स ने कारोबारी से पायल दिखाने को कहा। बातचीत के दौरान उसने कारोबारी के माथे पर भभूत लगाकर अपनी बातों में उलझाए रखा। पूरी खबर पढ़ें… 8. मुजफ्फरनगर में प्रधान के इकलौते बेटे की पीट-पीटकर हत्या, LLB के छात्र का शव, बर्थडे पार्टी के लिए घर से निकला था मुजफ्फरनगर में प्रधान के 19 साल के इकलौते बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उसका शव खेत में पड़ा मिला। वह बीए-एलएलबी का छात्र था। रात में दोस्त के बर्थडे में जाने की बात कहकर घर से निकला था। काम करने पहुंचे किसान ने प्रधान को शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद घरवालों ने बेटे रोहन के रूप में पहचान की। पूरी खबर पढ़ें… 9. PAC जवान का दर्द-कुत्ता न खाए, ऐसा खाना देते हैं, बिस्तर पर सांप आते हैं; टॉयलेट खुद साफ करते हैं बाराबंकी में PAC बटालियन में तैनात जवान देवेंद्र गुप्ता ने अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने एक वीडियो में बताया- कई बार ऐसी जगह भेजा जाता है, जहां साफ पानी तक नहीं मिलता। भीषण गर्मी में बिना बिजली रात गुजारनी पड़ती है। ऐसी जगह रखते हैं, जहां जानवर भी न रहें। जो कुत्ता भी न खाए, ऐसा खाना दिया जाता है। टॉयलेट तक खुद साफ करने होते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 10. आगरा में ASI कार्यालय के गेट पर चढ़े सपा कार्यकर्ता, बंदर-कुत्तों के आतंक के खिलाफ प्रदर्शन किया आगरा में ताजमहल की अव्यवस्थाओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ASI कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बंदरों और आवारा कुत्तों से पर्यटकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में सपाई पैदल मार्च करते हुए ASI कार्यालय पहुंचे। यहां गेट पर चढ़ गए। करीब एक घंटे तक धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूरी खबर पढ़ें… 11. बहराइच में MR ने लिखा- मेरी चिता पर सिगरेट जरूर जलाना, दोस्त पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया बहराइच में एक युवक ने सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी। मरने से पहले लिखा- मैं बहुत मजबूत था, पता नहीं क्या हो गया मेरे साथ। मम्मी-पापा आई एम सॉरी। आदर्श शुक्ला दोस्त के नाम पर धब्बा है। मेरी चिता पर एक सिगरेट जरूर जलाना। युवक एक दवा कंपनी में MR था। उसकी इंगेजमेंट हो चुकी थी। अगले साल के फरवरी महीने में शादी होनी थी। पूरी खबर पढ़ें… 12. गर्लफ्रेंड की हत्या में हेडफोन ने जेल पहुंचाया, कासगंज में 1.35 लाख कैश-जेवर लेकर भागा था कासगंज में बॉयफ्रेंड ने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर 18 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। पहले दुपट्टे से गला घोंटा, फिर चाकू से गला काट दिया। गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड पर भगा ले जाने का दबाव बना रही थी। कहती थी- अगर मेरी बात नहीं मानी, तो झूठे केस में फंसा दूंगी। तुम्हें जेल भिजवा दूंगी। बॉयफ्रेंड डर गया था। वह गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाना चाहता था। पूरी खबर पढ़ें… 13. BHU में छात्रों की साइकिल चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार, कैंची से काटता था ताला, छात्रा ने GPS से खोजी साइकिल वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में लगातार साइकिल चोरी की शिकायतों के बाद पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 12 साइकिलें बरामद की हैं। आरोपी साइकिलों के ताले को कैंची की मदद से काटकर चोरी करते थे। फिर इसे परिसर से बाहर ले जाकर राहगीरों को बेचने की फिराक में रहते थे। पूरी खबर पढ़ें… खबर जो हटकर है… 14. महिलाओं ने पुल पर लेटकर अजीब रील बनवाई कुशीनगर में पुल पर दो महिलाएं लेटकर रील बनाने लगीं। इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया। राहगीर दोनों महिलाओं के हटने का इंतजार करते रहे। दोनों तरफ लगभग 100 गाड़ियां खड़ी हो गईं। पूरी खबर पढ़ें… कल क्या रहेगा खास… 15. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की शुरुआत होगी 25 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 की शुरुआत होगी। पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)