कॉलेज से घर लौट रही छात्रा से छेड़खानी और मारपीट:आरोपी ने सरपत में खींचने की कोशिश की, दुपट्टे से गला दबाने का आरोप

Oct 08, 2026 - 19:39
0
कॉलेज से घर लौट रही छात्रा से छेड़खानी और मारपीट:आरोपी ने सरपत में खींचने की कोशिश की, दुपट्टे से गला दबाने का आरोप
प्रतापगढ़ में गुरुवार शाम करीब 4 बजे BA की छात्रा कॉलेज से पैदल घर लौट रही थी। प्रतापगढ़ बाईपास के पास मेडिकल कॉलेज चौकी के करीब उसके साथ छेड़खानी और मारपीट की गई। आरोप है कि युवक ने छात्रा को सरपत में खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर चेहरे पर नाखून से चोट पहुंचाई और दुपट्टे से गला दबाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर भागा आरोपी पीड़िता के अनुसार, उसने किसी तरह आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ाया। इसके बाद शोर मचाते हुए वहां से भागी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी वहां से भाग निकला। परिजनों के साथ आरोपी के घर पहुंची छात्रा घटना की जानकारी मिलने पर परिजन पुलिस के साथ छात्रा को लेकर आरोपी के घर पहुंचे। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छात्रा ने आरोपी की पहचान सागर शर्मा (20) पुत्र शोभनाथ शर्मा, निवासी गायघाट चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौकी क्षेत्र, कोतवाली नगर के रूप में की। नगर कोतवाल भी मौके पर पहुंचे सूचना मिलने पर नगर कोतवाल सुभाष यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता और उसके परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने देर शाम करीब 6:30 बजे आरोपी सागर शर्मा को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि शाम करीब 4 बजे प्रतापगढ़ बाईपास के पास युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट की सूचना मिली थी। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User