नमो बुक फेस्ट का समापन:युवाओं ने वैज्ञानिकों से पूछे एआई और टेक्नोलॉजी पर सवाल; डॉ. जितेंद्र सिंह बोले- विकसित भारत में तकनीक की अहम भूमिका

Oct 08, 2026 - 19:56
0
नमो बुक फेस्ट का समापन:युवाओं ने वैज्ञानिकों से पूछे एआई और टेक्नोलॉजी पर सवाल; डॉ. जितेंद्र सिंह बोले- विकसित भारत में तकनीक की अहम भूमिका
नमो बुक फेस्ट के समापन पर ‘विकसित भारत @2047’ विषय पर युवाओं, वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के बीच संवाद हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से टेक्नोलॉजी, एआई और स्पेस सेक्टर में हो रहे बदलावों पर चर्चा की। छात्रों ने भी एआई सहित अलग-अलग विषयों पर सवाल पूछे। कार्यक्रम में बीएचयू कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी, लेखक अमीश त्रिपाठी, सांसद मनोज तिवारी समेत वैज्ञानिक और अन्य वक्ता मौजूद रहे। इस दौरान काशी की संस्कृति और गंगा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘काशी बियॉन्ड द घाट’ भी दिखाई गई। स्पेस टेक्नोलॉजी में प्राइवेट कंपनियों की भागीदारी बढ़ी डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार में टेक्नोलॉजी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि स्पेस टेक्नोलॉजी को प्राइवेट कंपनियों के लिए खोला गया है, जिससे स्पेस इकोनॉमी के विकास को गति मिली है। उन्होंने युवाओं को नई तकनीकों से जुड़ने और इनका इस्तेमाल करने पर जोर दिया। छात्र ने एआई पर पूछा सवाल युवाओं से संवाद के दौरान एक छात्र ने एआई से जुड़ा सवाल पूछा। इस पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि एआई का इस्तेमाल जरूरी है और इससे जुड़े सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे। उन्होंने छात्रों से सरकारी वेबसाइटों को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे। गंगा की सफाई में नई टेक्नोलॉजी पर चर्चा बीएचयू कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने गंगा ट्रीटमेंट प्लांट और नमामि गंगे मिशन के तहत हो रहे कामों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि नई टेक्नोलॉजी के जरिए गंगा की स्वच्छता पर काम किया जा रहा है। इसमें युवाओं और वैज्ञानिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। अमीश त्रिपाठी और मनोज तिवारी ने की काशी पर चर्चा कार्यक्रम में लेखक अमीश त्रिपाठी और सांसद मनोज तिवारी ने काशी, गंगा और लेखन को लेकर चर्चा की। दोनों ने काशी की संस्कृति और गंगा से जुड़े पहलुओं पर विचार साझा किए। इसके बाद काशी की संस्कृति और गंगा के महत्व को दिखाने वाली डॉक्यूमेंट्री ‘काशी बियॉन्ड द घाट’ प्रदर्शित की गई। युवाओं को दिए अलग-अलग संदेश कार्यक्रम में आरजे रौनक ने युवाओं से ‘कर्म करो’ का संदेश दिया। सुजैन ने ‘लोकल बनो, फिर वोकल बनो’ पर जोर दिया। युवराज पोखरना ने देश में स्टार्टअप के बढ़ते दायरे की चर्चा करते हुए कहा कि स्टार्टअप की संख्या 300 से बढ़कर 3 लाख तक पहुंच गई है। अंशु गुप्ता ने भारत की वैश्विक भूमिका पर बात करते हुए कहा कि भारत ‘नॉन-अलाइन से ऑल-अलाइन’ बना है। किताबों के साथ संवाद पर रहा जोर नमो बुक फेस्ट में सिर्फ किताबों का प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि युवाओं, लेखकों, वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के बीच संवाद भी हुआ। छात्रों को सवाल पूछने का मौका मिला और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े वक्ताओं ने युवाओं के साथ अपने विचार साझा किए। समापन कार्यक्रम में टेक्नोलॉजी, एआई, स्पेस, गंगा, स्टार्टअप और विकसित भारत जैसे विषय चर्चा के केंद्र में रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User