कैबिनेट बैठक के बाद योगी ने खुद की ब्रीफिंग:दोनों डिप्टी सीएम भी साथ, कहा- 2017 के बाद बदला यूपी

Oct 09, 2026 - 13:20
0
कैबिनेट बैठक के बाद योगी ने खुद की ब्रीफिंग:दोनों डिप्टी सीएम भी साथ, कहा- 2017 के बाद बदला यूपी
सीएम योगी ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक की। बैठक के बाद योगी खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए। उन्होंने बताया- कैबिनेट ने आज पीएम मोदी की जनसेवा की 25 साल की यात्रा का अभिनदंन करते हुए प्रस्ताव पारित किया है। 7 अक्टूबर का दिन गौरवशाली इतिहास के रूप में दर्ज हुआ है। पीएम मोदी यूपी की धरती से ही देश का नेतृत्व कर रहे हैं। कैबिनेट मोदी का हार्दिक अभिनंदन करती है। योगी ने कहा- पीएम मोदी ने सेवा-समर्पण और राष्ट्र-निर्माण को अपना ध्येय बनाया है। उनके नेतृत्व के कालखंड में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। पीएम मोदी और यूपी का रिश्ता आत्मीय है। यह संबंध निरंतर गहरा हुआ है। यूपी मंत्री परिषद आभारी रहेगी कि उन्होंने हमेशा यूपी के विकास को प्राथमिकता में रखा है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User