कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बिजनौर में शिक्षकों से मुलाकात:MLC चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के लिए मांगे वोट

Oct 15, 2026 - 17:32
0
कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बिजनौर में शिक्षकों से मुलाकात:MLC चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के लिए मांगे वोट
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी गुरुवार को बिजनौर पहुंचे। उन्होंने बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के लिए वोट मांगे। मंत्री ने कई शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से बात की और उनसे भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम 12 बजे से लेकर 3:30 बजे तक आयोजित हुए। भूपेंद्र चौधरी ने एएन इंटरनेशनल स्कूल, यूनिवर्सल अकादमी, मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल, वर्धमान कॉलेज और कृष्णा कॉलेज में बैठकें कीं। इन बैठकों में बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे। मंत्री ने शिक्षकों से अपने वोट का इस्तेमाल करने और डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होंने शिक्षकों से चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने और भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने में मदद करने को कहा। इस दौरान विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान 'बॉबी', जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User