कैंटीन संचालक के कर्मचारियों ने दो युवकों को पीटा:कानपुर में लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला, 4 लोगों पर FIR

Oct 11, 2026 - 19:50
0
कैंटीन संचालक के कर्मचारियों ने दो युवकों को पीटा:कानपुर में लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला, 4 लोगों पर FIR
कानपुर के अरमापुर थाना क्षेत्र में देर रात दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के ठेके पर किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद कैंटीन संचालक से जुड़े लोगों ने दोनों युवकों पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से पीटा। हमले में दोनों युवक घायल हो गए। आरोप है कि मारपीट के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में उर्मिला वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि विवाद की वजह और मारपीट से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। देर रात ठेके पर गए थे दोनों युवक विजय नगर निवासी उर्मिला वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भतीजे गुड्डू और मनोज रविवार देर रात किसी काम से ठेके पर गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ परिचितों के कहने पर दोनों शराब पीने चले गए। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। विवाद के बीच पहुंचे कैंटीन से जुड़े लोग उर्मिला वर्मा के मुताबिक, विवाद की जानकारी मिलने पर ठेके के कर्मचारियों और कैंटीन से जुड़े कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि राहुल सिंह, रोहन सिंह, राज राजपूत और सूरज तोमर ने गुड्डू और मनोज के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। दोनों युवकों ने विरोध किया तो मामला बढ़ गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि चारों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पीटने का आरोप तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने गुड्डू और मनोज को लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पीटा। हमले में दोनों को चोटें आईं। आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद परिजनों ने अरमापुर थाने पहुंचकर शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अरमापुर थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि उर्मिला वर्मा की तहरीर के आधार पर राहुल सिंह, रोहन सिंह, राज राजपूत और सूरज तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User