कैप्टन स्मित मच्छार के लिए काशी में प्रार्थना:विश्वनाथ मंदिर में 21 शास्त्रियों ने किया रूद्राभिषेक, 174 यात्रियों की बचाई थी जान
फ्लाईदुबई की उड़ान में बुधवार को 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की देशभर में सराहना हो रही है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और कुशलक्षेम की कामना को लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम में गुरुवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान कराया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लघु रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। 21 शास्त्रियों द्वारा हुआ रूद्राभिषेक श्री काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित इस विशेष अनुष्ठान में ब्राह्मणों और शास्त्रियों ने विधि-विधान से पूजन किया। 21 शास्त्रियों द्वारा कुशा-जल से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। इसके साथ ही 11 शास्त्रियों ने कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना से एक लाख महामृत्युंजय मंत्रों का जाप किया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच पायलट के स्वस्थ होने और उनके जीवन की रक्षा के लिए प्रार्थना की गई। अब जानिए अर्चकों ने क्या कहा
अर्चक संजय पांडेय ने बताया कि कैप्टन स्मित मच्छार ने संकट की घड़ी में अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाने का प्रयास किया। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना से काशी विश्वनाथ धाम में लघु रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जप का अनुष्ठान कराया जा रहा है। ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन कर कैप्टन के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)