कैराना में बाइक सवार भाई-बहन पर हमलावरों का हमला:लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीटा, भाई हायर सेंटर रेफर; भीड़ ने दो आरोपियों को पकड़ा

Oct 19, 2026 - 19:56
0
कैराना में बाइक सवार भाई-बहन पर हमलावरों का हमला:लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीटा, भाई हायर सेंटर रेफर; भीड़ ने दो आरोपियों को पकड़ा
शामली में रामड़ा रोड पर सोमवार शाम 6 बजे रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन पर 12 से अधिक हमलावरों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीटा। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है हमले में गंभीर रूप से घायल भाई सरफराज को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग भी की। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ला खेलकला निवासी सरफराज ने बताया कि वह सोमवार शाम अपनी छोटी बहन सुमाईला के साथ रामड़ा से दावत खाकर बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि रामड़ा रोड पर पहुंचने पर हमलावरों ने उनकी बाइक रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक गिर गई, जिसके बाद आरोपियों ने दोनों भाई-बहन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट में सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बहन सुमाईला को भी चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे लोग, दो आरोपियों को पकड़ा भाई-बहन की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख हमलावर भागने लगे। इस दौरान भीड़ ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सरफराज की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ हेमंत कुमार ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User