कामाख्या धाम में चुनरी यात्रा:रुदौली में नवरात्र के दूसरे दिन निकलेगी 251 मीटर चुनरी यात्रा

Oct 03, 2026 - 09:55
0
कामाख्या धाम में चुनरी यात्रा:रुदौली में नवरात्र के दूसरे दिन निकलेगी 251 मीटर चुनरी यात्रा
अयोध्या के रुदौली में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन 12 अक्टूबर को मां कामाख्या धाम में 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में सुबह 11 बजे हरिहरपुर से शुरू होने वाली यात्रा मां के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच कामाख्या धाम पहुंचेगी। यहां श्रद्धालु मां को 251 मीटर लंबी चुनरी अर्पित करेंगे। यात्रा में इस बार महिलाओं की बड़ी भागीदारी की तैयारी है। महिलाएं हाथों में चुनरी लेकर भक्ति गीतों के साथ यात्रा में शामिल होंगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। रुदौली और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। विधायक रामचंद्र यादव ने क्षेत्रवासियों से चुनरी यात्रा में शामिल होकर मां का आशीर्वाद लेने की अपील की। यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User