कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया सम्मान:मरीजों को बेहतर सेवा देने के लिए डाॅ. दीपिका कुमारी को मिला स्मृति चिन्ह
गांधी जयंती के अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय बलिया में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा देने के लिए कार्यरत चिकित्सक डा. दीपिका कुमारी को सम्मानित किया गया। कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. राकेश चन्द्रा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। ट्रस्ट ने डा. दीपिका कुमारी के अस्पताल में निरंतर मरीजों के बीच समय देने और बड़ी संख्या में ऑपरेशन कर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की। ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में चिकित्सक द्वारा मरीजों को समय देना और उनकी समस्याओं को सुनना महत्वपूर्ण सेवा है। इस अवसर पर मनोज राय, बसंत सिंह, शीतला श्रीवास्तव, प्रीति, वंदना सिंह, कलावती देवी, कंचन पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)