कांग्रेस कार्यालय के बैनर पर कालिख लगाने का आरोप:भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान विवाद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने SP से की शिकायत

Oct 12, 2026 - 20:02
0
कांग्रेस कार्यालय के बैनर पर कालिख लगाने का आरोप:भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान विवाद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने SP से की शिकायत
जेएनयू प्रकरण को लेकर प्रदर्शन के दौरान हरदोई में भाजपा महिला मोर्चा पर जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे बैनर को क्षतिग्रस्त करने और कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे के चित्र पर कालिख पोतने का आरोप लगा है। मामले में विक्रम पांडे ने सोमवार, 12 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा को शिकायती पत्र देकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कराने का अनुरोध भी किया है। दिल्ली में थे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, यहां हुआ प्रदर्शन विक्रम पांडे की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक, सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर वह हरदोई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और अन्य पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान हरदोई स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रदर्शन किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाओं ने कार्यालय के बाहर लगे कांग्रेस के बैनर को क्षतिग्रस्त कर दिया और उस पर लगे जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे के चित्र पर कालिख पोत दी। पांडे के मुताबिक, घटना के समय कांग्रेस कार्यालय बंद था और उस पर ताला लगा हुआ था। फोटो-वीडियो के आधार पर कार्रवाई की मांग कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने घटना को आपत्तिजनक और अपमानजनक बताते हुए पुलिस अधीक्षक से उपलब्ध फोटो और वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कराने की मांग की है। उन्होंने प्रचलित कानून की सुसंगत धाराओं के तहत निष्पक्ष कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कराने की मांग विक्रम पांडे ने शिकायत में यह भी कहा है कि घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बैनर क्षतिग्रस्त करने और चित्र पर कालिख लगाने की कथित घटना को क्यों नहीं रोका गया। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका और संभावित लापरवाही की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो जारी कर जताई नाराजगी घटना के बाद विक्रम पांडे ने दिल्ली से एक वीडियो जारी कर बैनर क्षतिग्रस्त करने और चित्र पर कालिख पोतने की निंदा की। वीडियो में उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही चेतावनी दी कि हरदोई लौटने पर वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होर्डिंग्स पर भी कालिख पोतेंगे। फिलहाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों पर भाजपा महिला मोर्चा और पुलिस प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User