सिद्धार्थनगर में नवरात्रि में पुलिस सड़कों पर उतरी:बांसी स्टैंड से सिद्धार्थ चौराहे तक निकला मार्च, छेड़छाड़ के खिलाफ किया जागरूक
सिद्धार्थनगर में सोमवार शाम पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरी। नवरात्रि में बांसी स्टैंड से सिद्धार्थ चौराहे तक जागरूकता मार्च निकाला गया। इसका मकसद महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाना और छेड़छाड़, उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जागरूक करना था।
मार्च में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, सदर विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद समेत कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
पुलिस ने महिलाओं से कहा कि वे परेशानी होने पर चुप न रहें, बल्कि मदद लें। उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें छेड़छाड़ के लिए 1090, पुलिस सहायता 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, बच्चों की मदद 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर अपराध के लिए 1930 शामिल हैं। थानों पर महिला सुरक्षा टीमें महिलाओं को उनके अधिकारों और सहायता के बारे में बता रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)