मेरठ कॉलेज फॉर गर्ल्स एजुकेशन में गरबा उत्सव:छात्राओं ने किया डांडिया, पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं छात्राएं
चितवाना शेरपुर स्थित मेरठ कॉलेज फॉर गर्ल्स एजुकेशन में सोमवार को नवरात्र के अवसर पर गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने पारंपरिक गुजराती परिधानों में गरबा और डांडिया नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक संगीत के बीच छात्राओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ना और उनमें आत्मविश्वास व सामूहिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना था। छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन में नवरात्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। कॉलेज की निदेशक डॉ. दिव्या त्यागी ने कहा कि गरबा जैसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ने का माध्यम हैं। शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अतिथि डॉ. निधि भाटिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और एकजुटता को बढ़ावा देते हैं। प्रिंसिपल डॉ. सलीम ने भी कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों से कॉलेज का शैक्षणिक वातावरण जीवंत बनता है और छात्राओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में आरती, हफसा, प्रीति, पारुल, मिन्नो, जानवी और तनु सहित अन्य मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)