कांग्रेस कार्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम:कार्यकर्ताओं ने सत्य-अहिंसा और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलने का लिया संकल्प

Oct 02, 2026 - 15:34
0
कांग्रेस कार्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम:कार्यकर्ताओं ने सत्य-अहिंसा और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलने का लिया संकल्प
बुलंदशहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कार्यालय पर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सत्य-अहिंसा और लोकतांत्रिक मूल्यों का लिया संकल्पकार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाने तथा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए काम करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से ब्रिटिश शासन का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि आज लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं और सामाजिक सद्भाव को लेकर उठ रहे सवालों के बीच गांधी के बताए रास्ते को याद करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती केवल श्रद्धांजलि का अवसर नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भूमिका को याद करने का दिन भी है। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User