व्यापारियों का जनजागरण अभियान:UPI पर प्रस्तावित MDR शुल्क का विरोध, बोले- यह छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ

Oct 02, 2026 - 15:34
0
व्यापारियों का जनजागरण अभियान:UPI पर प्रस्तावित MDR शुल्क का विरोध, बोले- यह छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ
यूपीआई (UPI) लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर (MDR) शुल्क के विरोध में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने कानपुर में सघन जनजागरण अभियान चलाया। संगठन के पदाधिकारियों ने कृष्णा नगर, पीएसी (PAC), सतबरी और श्याम नगर बाजार में जनसंपर्क कर व्यापारियों को इस नए शुल्क से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। व्यापार मंडल के नेताओं ने कहा कि छोटे एवं मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाले किसी भी प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया जाएगा। सरकार को ऐसे फैसलों पर गंभीरता से पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहें और संगठन के साथ मिलकर अपनी आवाज बुलंद करें। इस अभियान का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने किया। उनके साथ अध्यक्ष शिवांशु वर्मा, कमल सोनी, मुकेश गुप्ता, अभिनव वर्मा, पंकज शुक्ला और अभय सहित अन्य व्यापारी साथी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User