कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन:रायबरेली में ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के लगाए नारे; जिलाध्यक्ष बोले- लोकतंत्र खत्म हो रहा
रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर रात चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। डिग्री कॉलेज स्थित शहीद चौक के सामने रात 8 बजे से 9:30 बजे तक कार्यकर्ता जुटे रहे। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। कार्यकर्ताओं ने ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाए और भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार भाजपा एजेंट की तरह काम कर रहे हैं, जिससे लोकतंत्र खत्म हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाकर उनका वोट देने का अधिकार छीना गया है। तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों के संसद में प्रदर्शन से भाजपा सरकार को परेशानी हो रही है। उन्होंने देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई का भी जिक्र किया। 2027 और 2029 के चुनाव को लेकर किया दावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि 2027 और 2029 के चुनावों में जनता भाजपा सरकार को हटा देगी। उन्होंने भाजपा पर देश को लूटने और बेरोजगारों को बर्बाद करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)