भाजपा रैली के लिए 12 घंटे का ट्रैफिक डायवर्जन:बदायूं में आने-जाने के रास्ते बदले, सुबह 6 से शाम 6 बजे तक लागू रहेगा
बदायूं में बुधवार को भाजपा की संगोष्ठी/रैली के चलते शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कॉलेज में होने वाले इस कार्यक्रम में छह से सात हजार वाहन पहुंचने की संभावना है। भीड़ और जाम से बचाने के लिए पुलिस ने सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे का ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान बाहर से बदायूं आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, कासगंज और आगरा से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए गए हैं। शहर की बसें भी बदले हुए रूट से चलेंगी। पुलिस ने बिल्सी मोड़, मेडिकल कॉलेज तिराहा, पुलिस लाइन चौराहा, दातागंज तिराहा और मंडी चौकी तिराहा जैसे पांच प्रमुख जगहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे बदले हुए रूट के अनुसार ही आवागमन करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)