कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार पर वोट में हेराफेरी का आरोप:बहराइच कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर पद से हटाने की मांग, विरोध में गधा भी लाए

Oct 08, 2026 - 14:22
0
कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार पर वोट में हेराफेरी का आरोप:बहराइच कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर पद से हटाने की मांग, विरोध में गधा भी लाए
बहराइच में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर वोटों में हेराफेरी और मतदाताओं के नाम काटने का आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे कई कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय के पास धरना स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर उन्हें पद से हटाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता अपने साथ एक गधा भी लाए। शिवेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं, करीब 13 करोड़ वोट काटे जाने की बात सामने आई है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग की। यह जानवर पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों का प्रतीक था। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान जितेंद्र प्रताप सिंह, तारिक बेग, शेख जकारिया, राजेश तिवारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User