कांग्रेसियों ने वोट चोरी के आरोप पर किया धरना प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा मांगा

Oct 08, 2026 - 12:45
0
कांग्रेसियों ने वोट चोरी के आरोप पर किया धरना प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा मांगा
फिरोजाबाद में चुनाव आयोग पर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने और वोट चोरी के आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने गुरुवार दोपहर 12 बजे गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस नेता प्रकाशनिधि गर्ग समेत जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र की रक्षा की मांग उठाई। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने पूरे देश में करीब 15 करोड़ मतदाताओं के वोट काट दिए हैं। यह लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ और वोट चोरी का गंभीर मामला है। नेताओं ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस, युवा कांग्रेस समेत विभिन्न संगठनों द्वारा इस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कथित तौर पर बर्बरता किए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने इसे लोकतंत्र के लिए काला दिवस बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश के 300 से अधिक सांसद सड़कों पर उतरकर लोकतंत्र और मताधिकार की आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनके साथ भी बर्बरता की जा रही है। इसी के विरोध में फिरोजाबाद में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना दिया गया है। कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि वोट चोरी के आरोप साबित होते हैं तो मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाया जाना चाहिए। नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र की मोदी सरकार की विदाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कल निकलेगा पैदल मार्च कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में शुक्रवार को शहर में पैदल मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची और लोकतंत्र से जुड़े इस मुद्दे को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User