सड़क हादसे में घायल युवक 3 तीन दिन बाद मौत:हाथरस में 3 दिन पहले पत्नी ने दिया था बच्चे को जन्म, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Oct 08, 2026 - 12:45
0
सड़क हादसे में घायल युवक 3 तीन दिन बाद मौत:हाथरस में 3 दिन पहले पत्नी ने दिया था बच्चे को जन्म, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
हाथरस जंक्शन क्षेत्र में जलेसर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सत्येंद्र (27) की मौत हो गई। हादसा गांव पुरा के पास बुधवार रात हुआ था। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया, जहां गुरुवार सुबह करीब 7 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सत्येंद्र हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के लहरा गांव निवासी जगदीश प्रसाद का बेटा था। वह नगला भूरा रोड पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। परिवार के मुताबिक, सत्येंद्र की शादी करीब डेढ़ साल पहले हाथरस जंक्शन क्षेत्र के पवरा गांव में हुई थी। तीन दिन पहले ही उसकी पत्नी ने मायके में बच्चे को जन्म दिया था। ससुराल से घर लौटते समय हुआ हादसा परिजनों के मुताबिक बुधवार रात सत्येंद्र अपनी ससुराल से बाइक लेकर घर लौट रहा था। जलेसर रोड पर गांव पुरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल से आगरा किया गया रेफर सत्येंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया था। परिजन उसे लेकर आगरा पहुंचे, जहां उपचार के दौरान गुरुवार सुबह करीब 7 बजे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी ने तीन दिन पहले बच्चे को दिया था जन्म परिजनों ने बताया कि सत्येंद्र की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। तीन दिन पहले ही उसकी पत्नी ने मायके में बच्चे को जन्म दिया था। घर में बच्चे के आने की खुशी के बीच हादसे में सत्येंद्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मौत के बाद परिवार शव को हाथरस लेकर आया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User