कानपुर देहात के तुर्कीमाऊ गांव में मिला युवक का शव:मूसानगर में मानसिक तनाव में था, परिजनों में मचा कोहराम

Oct 04, 2026 - 12:38
0
कानपुर देहात के तुर्कीमाऊ गांव में मिला युवक का शव:मूसानगर में मानसिक तनाव में था, परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के तुर्कीमाऊ गांव में शनिवार को 38 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमिता वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। धर्मेंद्र अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। उनके भाई जितेंद्र, हरेंद्र, गोविंद और शैलेंद्र हैं। वह पत्नी अर्चना और दो बेटों अनि व गोलू के साथ रहते थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। परिवार ने इसे आत्महत्या बताया है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो पाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User