कानपुर-झांसी हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर:चालक केबिन में फंसा, पेप्सी चौराहे के पास हुआ हादसा

Oct 04, 2026 - 12:38
0
कानपुर-झांसी हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर:चालक केबिन में फंसा, पेप्सी चौराहे के पास हुआ हादसा
कानपुर देहात में कानपुर-झांसी हाईवे पर शनिवार रात करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो वाहनों की टक्कर के बाद एक वाहन का चालक गाड़ी के केबिन में फंस गया। हादसा इतनी तेज हुआ कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टीयरिंग में ही फंस गया सूचना पर पहुंची पुलिस फायर सर्विस और एनएचएआई की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला, जिसके बाद उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। कानपुर देहात के जैनपुर स्थित पेप्सी चौराहे के पास कानपुर रोड एनएच-27 पर वाहन संख्या UP 53 ET 9736 आगे जा रहा था। इसी दौरान चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे से आ रहे वाहन संख्या UP 93 DT 9888 के चालक बाबू खान को अचानक ब्रेक लगे होने की वजह से संभलने का मौका नहीं मिला और वाहन आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाबू खान वाहन के अंदर ही फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर फायर सर्विस और एनएचएआई की टीम पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर वाहन में फंसे चालक बाबू खान को बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अकबरपुर, कानपुर देहात भेजा गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। मौके पर मौजूद टीम ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क किनारे करवाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सामान्य कर दिया गया। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी हरमीत से ने बताया क्रेन मंगवा कर गाड़ी को हटवा कर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई गई और सड़क को आवागमन के लिए पूरी तरह क्लियर कर दिया गया हादसे में घायल चालक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User