कानपुर देहात में अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर:गजनेर-नवीपुर मार्ग पर हादसे में यात्री की मौत, गंभीर घायल नीरज हैलट रेफर; ऑटो ड्राइवर फरार

Oct 06, 2026 - 10:17
0
कानपुर देहात में अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर:गजनेर-नवीपुर मार्ग पर हादसे में यात्री की मौत, गंभीर घायल नीरज हैलट रेफर; ऑटो ड्राइवर फरार
कानपुर देहात के गजनेर-नवीपुर मार्ग पर मोहाना गांव के पास रविवार को एक अज्ञात वाहन ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में इटावा के मलोसी निवासी 55 वर्षीय शिवराज की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए। घायलों में मोहाना निवासी नीरज की हालत गंभीर है, जिसे हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। शिवराज अपनी बीमार पत्नी सुंदरी और दामाद देवेंद्र के साथ कानपुर से दवा लेकर लौट रहे थे। नवीपुर से मोहाना जाने के लिए उन्होंने ऑटो लिया था। ऑटो में शोभा, रूबी और नीरज भी सवार थे। मोहाना गांव के पास अज्ञात वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने शिवराज को मृत घोषित किया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User