विधायक बृजभूषण राजपूत ने मेधावियों को सम्मानित किया:महोबा के जनतंत्र इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव और पुरातन छात्र सम्मेलन

Oct 06, 2026 - 10:17
0
विधायक बृजभूषण राजपूत ने मेधावियों को सम्मानित किया:महोबा के जनतंत्र इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव और पुरातन छात्र सम्मेलन
महोबा जनपद के कुलपहाड़ स्थित ऐतिहासिक जनतंत्र इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव और पुरातन छात्र सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सोमवार देर रात 12 बजे तक चले इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष और विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश अनुरागी के प्रयासों की तारीफ करते हुए विधायक ने कॉलेज के विकास और आधुनिक शिक्षा सुविधाओं की जमकर सराहना की। महोबा जिले के कुलपहाड़ कस्बे में स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव और पुरातन छात्र सम्मेलन बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जिनका विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत गाकर अभिनंदन किया। देर रात तक चले इस सांस्कृतिक समारोह में स्कूली बच्चों ने फिल्मी गानों, धार्मिक भजनों और बुंदेली लोकगीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के इस हुनर को देखकर वहां मौजूद अतिथि और स्थानीय लोग जमकर तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न परीक्षाओं और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विधायक बृजभूषण राजपूत द्वारा स्मृति चिह्न और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के पुरातन छात्रों का भी सम्मान हुआ। चरखारी विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और समाजसेवियों द्वारा स्थापित यह विद्यालय आज आधुनिकता की नई मिसाल पेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा देखकर किसी मेट्रो सिटी के स्कूल जैसी अनुभूति होती है। खंडहर हो चुके इस विद्यालय को पुनर्जीवित करने के लिए उन्होंने प्रधानाचार्य और जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी के प्रयासों की दिल खोलकर सराहना की। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रधानाचार्य जयप्रकाश अनुरागी ने बताया कि विद्यालय में कुल 2022 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें से अधिकांश ग्रामीण और कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि से आते हैं। विधायक निधि से मिली 15 लाख रुपये की सहायता और अन्य जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आज विद्यालय में कंप्यूटर लैब, नई टेक्नोलॉजी और एआई शिक्षा जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User