कानपुर देहात में अवैध पटाखों का भंडारण:कमरे में मिलीं 10 बोरियों में भरे पटाखे, वजन 302 किलो; 2 पर केस

Oct 09, 2026 - 20:45
0
कानपुर देहात में अवैध पटाखों का भंडारण:कमरे में मिलीं 10 बोरियों में भरे पटाखे, वजन 302 किलो; 2 पर केस
कानपुर देहात। मंगलपुर कस्बे में पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक मकान के कमरे से अवैध पटाखे बरामद किए। 10 बोरियों में भरे पटाखों का कुल वजन करीब 302 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खाली कमरे में रखी थीं पटाखों की बोरियां पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर की शाम पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने सूचना दी कि कस्बे में बंटवारे के बाद खाली पड़े मकान के कमरे में अवैध पटाखे रखे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में अलग-अलग रंगों की 10 बोरियां मिलीं। जांच में बोरियों के अंदर पटाखे भरे होने की पुष्टि हुई। 5 किलो का नमूना लेकर बाकी पटाखे सील किए पुलिस ने मौके पर पटाखों का वजन कराया। इसमें 5 किलोग्राम पटाखों का नमूना तैयार किया गया, जबकि शेष करीब 297 किलोग्राम सामग्री को सील कर दिया गया। बरामदगी की कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद जब्त पटाखों को सुरक्षित रखने के लिए थाने भेज दिया गया। दिवाली पर बिक्री के लिए भंडारण का आरोप शिकायतकर्ता के मुताबिक, मकान का एक हिस्सा खाली रहता है। इसी कमरे में पटाखे रखे गए थे। आरोप है कि दिवाली के दौरान बिक्री के लिए पटाखों का भंडारण किया जा रहा था। हालांकि, पटाखों को रखने के उद्देश्य और उनके स्रोत की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस ने महोले उर्फ कुलदीप गुप्ता और अमित के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पटाखे कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां बेचा जाना था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User