कानपुर देहात में बेकाबू बाइक गड्ढे में गिरी, मौत:एक साथी घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवीपुर में इलाज जारी

Oct 04, 2026 - 12:54
0
कानपुर देहात में बेकाबू बाइक गड्ढे में गिरी, मौत:एक साथी घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवीपुर में इलाज जारी
कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में गुढ़ा मोड़ के पास रविवार को एक सड़क हादसा हुआ। यहां अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में बरौर थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी अरमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मूसानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घायल खुर्शीद को तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवीपुर भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक अरमान के परिवार को हादसे की जानकारी दी। खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User