रामबारात-जनकपुरी के लिए रहेगा रूट डायवर्जन:7 से 9 अक्टूबर तक एनएच-19 पर प्रतिबंधित रहेंगे भारी वाहन ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी
उत्तर भारत की एतिहासिक राम बारात छह अक्तूबर को निकलेगी। सात से नौ अक्टूबर तक जनकपुरी महोत्सव में भीड़ उमड़ेगी। जिसे देखते हुए शहर की आंतरिक और बाहरी यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। सात से नौ अक्टूबर तक दोपहर तीन से रात एक बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, राम बरात वाली रात भारी वाहनों को शहर की सीमा में प्रवेश नहीं मिलेगा। डीसीपी यातायात रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आयोजनों के लिए मार्ग परिवर्तन की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। राम बरात और जनकपुरी आयोजन में सुरक्षा के लिए ड्रोन से नजर रखी जाएगी। जनकपुरी महोत्सव में तीन दिन भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक ये रहेगी व्यवस्था
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)